अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय का प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम 1st year syllabus विद्यार्थियों को ध्यान में रख के बनाया गया है ताकि विद्यार्थी क्रमानुसार संगीत की जानकारी ले सकें और उसे बेहतर तरीके से सीख सकें। इस पाठ्यक्रम में प्रारंभिक विद्यार्थी स्वर और ताल से परिचित होते हैं। प्राम्भिक वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों को क्रियात्मक रूप से स्वर बोलना आना चाहिए।
स्वरों के साधारण प्रयोग विद्यार्थियों से आपेक्षित हैं। हाथ से ताल देकर खाली भरी दिखाना और मात्राओं का ज्ञान होना चाहिए। इस परीक्षा में शास्त्रीय ज्ञान की जाँच सिर्फ मौखिक रूप में की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। नीचे परीक्षा का पाठ्यक्रम तथा परीक्षा प्रारूप दोनों दिया गया है,अतः विद्यार्थी ध्यानपूर्वक पढ़े और परीक्षा की तैयारी करें ।
अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय वोकल/इंस्ट्रुमेंटल के लिए प्रथम वर्ष की परीक्षा का सिलेबस
Akhil Bharatiya Gandharva Mahavidyalaya
1st year Exam Syllabus for vocal/instrumental
निम्नलिखित रागों में से 6 रागों का संपूर्ण परिचय तथा एक-एक बंदिश /गत
1-राग भूपाली
2-राग भीमपलासी
3-राग बागेश्री
4-राग खमाज
5 -राग दुर्गा
6 -राग काफी
7 -राग देश
प्रारंभिक तालों का परिचय
तीनताल
दादरा
कहरवा
प्रारंभिक अलंकार –
1-सा ,सरेसा ,सरेगरेसा सारेगामा गरेसा।
2-सरे ,रेग ,गम,, मप, पध, ध नि…
3-सागा,रेमा, गप,मध,पनि।
4-सरेग ,रेगमा, गमप ,मपध , पधनी।
5- सरेगम, रेगमप ,गमपध ,मपधनि ,पधनीसा।
6- सगरेस रेमगरे गपमग मधपम पनिधप।
Practical
1-स्वर ज्ञान , स्वरों को लगाना।
2-स्वरों की पहचान करना ,अलंकार।
3-थाट ,वादी सम्वादी आरोह अवरोह ,गायन समय ,स्वर का ज्ञान।
4-सा-प-सा स्वर लगाना।
5-अलग-अलग व ग्रुप में स्वर लगाना ,अलंकार।
6- रागों का ज्ञान -आरोह अवरोह व पकड़ के साथ बंदिश बोलना,स्वर समूह से राग की पहचान करना।
7-आरोह -अवरोह द्वारा राग की पहचान करना।
Exam format-Class 1: Prarambhik: Total points: 50
यह एक मौखिक परीक्षा है।
2- विद्यार्थी एक राग का पूरा चयन करेगा और उसे गाएगा (आरोह, अवरोह, मुख्य भाग (पकड़),
बंदिश) (8अंक)
3-परीक्षक एक राग का चयन करेगा और छात्र आरोह, अवरोह, पकड़ बंदिश गाएगा। (8अंक)
4- एक राग आरोह अवरोह को सुनकर एक राग को पहचानें (4अंक)
5- एक राग का आरोह अवरोह (6अंक)
6-स्वरों को पहचानें (जैसे: सारे, मागा, धनी या सारेगा, मापाधा, सानिधा (6अंक)
7-एक ताल और दूसरे ताल की मात्रा के बारे में जानकारी (4अंक)
8-एक राग के बारे में पूरी जानकारी (6अंक)
9-एक राग की वादी सम्वादी (2अंक)
10-एक राग और विकृत स्वर या वर्ज्य स्वर (छोड़ा गया) (2अंक)
कुल अंक 50